• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

8.640 लीटर शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार।

ByHasrat

Jan 29, 2026

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह अपने दलबल के साथ ब्लॉक चौक पर जांच अभियान चलाया। जांच अभियान के दौरान एक टेंपो को रोककर तलाशी लिए। तलाशी के दौरान एक बैग से 8.640 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तीनों लोगों का मद्यनिषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *