• Sat. Mar 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम: बहादुरगंज थाना क्षेत्र की घटना।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। घटना शुक्रवार देर शाम की है, जब बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ 327E पर खैखाट के निकट तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में मो. शादाब, मो. नजीर और शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शाह आलम की शादी महज 28 दिन पहले, 24 जनवरी को हुई थी।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की जानकारी बहादुरगंज थाना को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। किशनगंज सदर अस्पताल में देर रात तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक मुजाहिद आलम भी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।

वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। उन्होंने कहा कि मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *