• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 2 दिसंबर 2025, मंगलवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

♈ मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज खर्चों को नियंत्रित करने के लिए बजट बनाकर चलें। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी शारीरिक समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। आर्थिक मामलों में सोच-विचार ज़रूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

♉ वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आय बढ़ाने के नए स्रोत बनेंगे। शेयर बाजार में किया निवेश लाभ देगा। बैंकिंग क्षेत्र वालों को नई स्कीम का फायदा मिलेगा। मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे और कार्य आसानी से पूरे होंगे। कारोबार में फोकस बनाए रखें।

♊ मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

करियर की समस्याएँ दूर होंगी। बॉस प्रमोशन या नया पद दे सकते हैं। संतान की इच्छानुसार नया वाहन खरीद सकते हैं। पुराने लेनदेन को लेकर तनाव हो सकता है। नई नौकरी की कोशिश सफल हो सकती है।

♋ कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सम्मान व आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों का अच्छा साथ मिलेगा। विद्यार्थी थोड़ी मेहनत के बाद सफलता पाएँगे। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

♌ सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

काम में लापरवाही न करें। पुरानी गलती उजागर हो सकती है। संतान से बहसबाजी संभव। लोगों को समझकर चलें। धन से जुड़ा कोई लेनदेन समस्या पैदा कर सकता है। आर्थिक मामलों पर पूरा ध्यान रखें।

♍ कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। दांपत्य जीवन की समस्याएँ बातचीत से दूर होंगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसे टीमवर्क से पूरा करेंगे। बॉस से शाबाशी मिलेगी। राजनीति में जनसमर्थन बढ़ेगा।

♎ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

मेहनत का दिन है। छोटों की गलती को माफ करना बेहतर रहेगा। तर्क-वितर्क से दूर रहें। किसी के बहकावे में न आएँ। नियमों का पालन करें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

♏ वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

कला कौशल में सुधार होगा। करीबियों के साथ समय बितेगा। बॉस प्रसन्न रहेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पुराने लेनदेन से राहत मिलेगी। नई कोशिशें सफल होंगी।

♐ धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक मामलों पर ध्यान दें। किसी पर ज़रूरत से ज़्यादा निर्भर न रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुरानी गलती पर पछतावा संभव। माताजी की सेहत बिगड़ सकती है। किए वादे पूरे करें।

♑ मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्क लाभ देंगे। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। शेयर या लॉटरी निवेश से पहले सलाह लें। काम के साथ आराम ज़रूरी है, वरना पुरानी बीमारी उभर सकती है।

♒ कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन आनंदमय रहेगा। जीवन स्तर में सुधार होगा। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में उतार–चढ़ाव के बाद सफलता मिलेगी। नौकरी में अजनबी पर सोच-समझकर भरोसा करें। पुराना लेनदेन समाप्त होगा।

♓ मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कामों में तेजी रहेगी। बॉस का विश्वास मिलेगा। रुका काम पूरा होगा। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा। हर काम में सफलता के संकेत। संतान की पढ़ाई की समस्या दूर होगी। पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *