• Sat. Dec 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कल वट सावित्री व्रत, खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं की उमड़ी भीड़।


राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाने वाला वट सावित्री व्रत इस बार सोमवार, 26 मई को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर में श्रद्धा और आस्था का माहौल है। रविवार को बाजार खुलते ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल दिखी।

डे-मार्केट, गांधी चौक, फल चौक, गुदरी बाजार, पश्चिम पाली, खगड़ा सहित अन्य इलाकों में दुकानों पर रौनक रही। पूजन सामग्री, श्रृंगार, कपड़े, फल, मिठाई, हाथ पंखा, दौरी, गुड्डा-गुड़िया की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही।

महिलाओं ने बताया कि वे दो दिन पहले से ही तैयारी में जुट जाती हैं। कल्याणी देवी, रंजना कुमारी, पूनम देवी सहित कई महिलाओं ने कहा कि यह व्रत सुहागिनों के लिए बहुत खास होता है। नवविवाहित महिलाएं भी इस व्रत को पूरी श्रद्धा से करती हैं।

इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं, नए वस्त्र पहनती हैं, खुद से पकवान बनाती हैं। वट वृक्ष के नीचे बैठकर फल, फूल और नए वेष में पूजा करती हैं, कथा सुनती हैं। फिर वृक्ष की परिक्रमा कर पति की पूजा करती हैं। इस दौरान सदा सुहागन रहने की मन्नत मांगती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed