• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, एसपी संतोष कुमार ने दिखाई हरी झंडी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सलिल प्रशांत, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव मिक्की साह सहित परिवहन एवं यातायात विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *