• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज शहर के निकट स्थित लाहिल काली मंदिर परिसर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांतीय सह संयोजक देवदास जी की उपस्थिति में स्थानीय लोगों के सहयोग से इस परिसर में कई बहुमूल्य पौधों का रोपण किया गया। इसमें देवदुर्लभ, देवतुल्य, बरगद, आंवला सहित आम, जामुन, और कटहल के पौधे लगाए गए। मौके पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांतीय अधिकारी देवदास ने कहा कि प्रकृति में कुछ पौधे युगों-युगों से हमारे लिए प्राणवायु का विसर्जन करते आ रहे हैं, जिनमें बरगद, पीपल, नीम, तुलसी आदि 24×7 ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। लेकिन आज पुराने बरगद एवं पीपल के पेड़ प्रकृति से लुप्त होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *