Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन ट्रस्ट की उपशाखा वृक्ष रक्षा दल ने किशनगंज में किया वृक्षारोपण।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

भारतीय समृद्धि विकास कल्याण संगठन / ट्रस्ट की उपशाखा वृक्ष रक्षा दल ने जामिया हुसैनिया मदरसा, फ़रीम गोला, किशनगंज में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा और निर्देशक डॉक्टर अभिषेक कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

डॉक्टर अभिषेक कुमार शर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण का यह कार्य वातावरण में बढ़ती गर्मी और 45 डिग्री तापमान को ध्यान में रखते हुए किया गया है। वृक्षारोपण के माध्यम से हम लोग पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर एस.आर.एम. कॉलेज प्रौद्योगिकी व इंजीनियरिंग संस्थान, तमिलनाडु के छात्र भी उपस्थित रहे और उन्होंने वृक्षारोपण के कार्य में सहयोग दिया।

वृक्ष रक्षा दल की टीम निरंतर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए इस प्रकार के कार्य करती रहती है। इस पहल से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और स्थानीय पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *