किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रायपुर पंचायत के धुमनिया गांव के दो बच्चों की मृत्यु शनिवार को डोंक नदी में डूबने से हो गई। शनिवार दोपहर के समय मो हसन पिता मो आजाद उम्र 14 वर्ष एवं मो साही पिता कमरुल उम्र 9 वर्ष दोनों धुमनिया निवासी अपने घर के बगल में स्थित डोंक नदी के तरफ मवेशी को लेकर गए थे। मवेशी को घास खाते छोर दोनों नदी में नहाने के लिए उतर गये, नहाने के क्रम में दोनों बच्चे गहरे पानी मे चले गए। नदी में गहरा पानी होने के कारण दोनों बच्चे नदी में डूब गए। बच्चों की डूबने की खबर अगल बगल के लोगों को हुई। उसके बाद ग्रामीणों ने नदी में डूबकर बच्चों की खोजबीन शुरू किया। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने पर मो. हसन की शव मिल गई लेकिन मो साही का कोई पता नहीं चल पाया, घटना की खबर एसडीआरएफ टीम को की गई। खबर मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुच कर खोजबीन शुरू कर दी। दूसरे बच्चे मो. साही का कोई पता नहीं चल पाया। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। चारों ओर रोने-धोने की आवाज थी एवं पूरा गांव गमगीन हो चुका था। पूरा गांव इस घटना से सहमा हुआ है। घटना की खबर सुन मृतक के घर पर स्थानीय एवं अन्य लोगों का तांता लगा हुआ है।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply