• Mon. Feb 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज सदर अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप।

राहुल कुमार , सारस न्यूज, किशनगंज।

शहर के सदर अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर डॉक्टर की अनुपस्थिति और उचित देखभाल न मिलने के कारण उनके बच्चे की जान गई है। किशनगंज शहर के मोती बाग निवासी कालू मंडल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को 6 दिन पूर्व प्रसव (डिलीवरी) के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद नर्सों ने जानकारी दी कि बच्चा थोड़ा कमजोर है, जिसके कारण उसे बेहतर देखभाल के लिए SNCU (Special Newborn Care Unit) में शिफ्ट कर दिया गया।

परिजनों का कहना है कि SNCU में बच्चे का इलाज चल रहा था, लेकिन अचानक उन्हें बच्चे की मौत की सूचना मिली। कालू मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात के समय वार्ड में कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात नहीं था। डॉक्टर न होने की वजह से बच्चे की स्थिति पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए न्याय की मांग की है। आगे उन्होंने बताया कि हमने अपने बच्चे को बचाने के लिए अस्पताल पर भरोसा किया था, लेकिन वहां रात भर कोई डॉक्टर ही नहीं था। यह सीधे तौर पर अस्पताल की लापरवाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *