• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गुरुद्वारा सिंह सभा में मनाया गया वीर बाल दिवस, वीर साहिबजादों को दी गई श्रद्धांजलि।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए और वीर साहिबजादों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि सिख इतिहास और भारतीय संस्कृति में आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। बता दें कि आयोजित कार्यक्रम में सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के दो छोटे साहिबजादों—बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह—को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वहीं पदयात्रा भी निकाली गई, साथ ही सामूहिक प्रार्थना एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सभी समाज के लोग शामिल हुए और वीर साहिबजादों के बलिदान से सभी को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि वीर साहिबजादों के बलिदान से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बलदेव सिंह, अमोलक सिंह, अमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, लखवीर कौर समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *