• Sat. Mar 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रामनवमी उत्सव पर भव्य शोभा यात्रा को लेकर वीर शिवाजी सेना ने की तैयारी शुरू – सुमित साहा।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।


शनिवार को शहर के स्टेडियम रोड स्थित प्रभु श्री राम के परम भक्त वीर महाबली हनुमान मंदिर में विधिपूर्वक पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलित कर व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्री रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

वीर शिवाजी सेना के अध्यक्ष सुमित साहा ने बताया कि दिनांक 6 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर वीर शिवाजी सेना द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है, जो खगड़ा माछमारा शिवाजी नगर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। शोभायात्रा के अंत में रामभक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण कर समापन किया जाएगा। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए झंडा, बैनर, झांकी, रथ, ढाक, और बैंड के साथ यह यात्रा निकाली जाएगी।

वीर शिवाजी सेना के संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार ने प्रेस और मीडिया के माध्यम से जिले के सभी निवासियों से अपील की है कि वे शोभायात्रा में सम्मिलित होकर इसे और भव्य बनाएं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वीर शिवाजी सेना रामनवमी की शोभायात्रा का आयोजन भव्य रूप से कर रही है, जिससे हर घर में उत्साह है। कार्यकर्ता रामनवमी की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुट गए हैं।

इस अवसर पर वीर शिवाजी सेना के संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार, व्यवस्थापक अभ्यास कुमार, युवा सह संयोजक आदित्य, संजीत, तरुण, विनोद, डिकेस, सोनाली, सुमन, विशाल आदि सक्रियता से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *