• Fri. Dec 19th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिले की हर पंचायत में पहुंचेगी पशु चिकित्सा सेवा, मोबाइल वेटरनरी यूनिट से पशुपालकों को त्वरित इलाज व परामर्श।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में पशुपालकों को बेहतर और सुलभ पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। इसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में मोबाइल वेटरनरी यूनिट (M.V.U.) के माध्यम से प्रत्येक कार्यदिवस दो चयनित ग्रामों में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन शिविरों का संचालन संबंधित प्रखंड के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा तैयार साप्ताहिक ग्राम सूची के आधार पर किया जाता है। शिविरों में पशुओं की जांच, उपचार, टीकाकरण, परामर्श एवं आवश्यक दवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे पशुपालकों को दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

इसके अलावा किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति में पशुपालकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1962 की सुविधा भी उपलब्ध है। इस नंबर पर कॉल कर पशुपालक तत्काल पशु चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

22 से 27 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित शिविर कार्यक्रम

22 दिसंबर 2025

  • पोठिया प्रखंड: अधिकारी, रतनपुर (पनासी पंचायत)
  • दिघलबैंक प्रखंड: तुलसिया, कास्ट भांटटोला (तुलसिया पंचायत)
  • ठाकुरगंज प्रखंड: कुकुरबाघी, मंदाती (कुकुरबाघी पंचायत)
  • कोचाधामन प्रखंड: शहनगरा, हसन डुमरिया (भगाल पंचायत)
  • बहादुरगंज प्रखंड: बिरनिया, समेशर (समेशर पंचायत)
  • टेढ़ागाछ प्रखंड: आशा, हाथों (हाटगांव पंचायत)
  • किशनगंज प्रखंड: ठेकसारा, महेशबथना मिलिक (टेउसा पंचायत)

23 दिसंबर 2025

  • पोठिया: कोल्था, नन्हाकुड़ी (कोल्था पंचायत)
  • दिघलबैंक: मलमली, कंचनबाड़ी (लोहागाड़ा पंचायत)
  • ठाकुरगंज: पथरियां, हुलहुली (पथरियां पंचायत)
  • कोचाधामन: असुरा, पोखड़ियां (मचकुडी पंचायत)
  • बहादुरगंज: डाला, सुखानी (चिकाबाड़ी पंचायत)
  • टेढ़ागाछ: टोकाभाषा, चिचोड़ा (खनियाबाद पंचायत)
  • किशनगंज: फूलबाड़ी, भेड़ियाडांगी (चकला पंचायत)

24 दिसंबर 2025

  • पोठिया: दामलबाड़ी, लुकुन्दरा (दामलबाड़ी पंचायत)
  • दिघलबैंक: नयाबाड़ी, बाभनटोली (जागीर पदमपुर पंचायत)
  • ठाकुरगंज: मालिनगांव, आमबाड़ी (मालिनगांव पंचायत)
  • कोचाधामन: अलताबाड़ी खुर्द, बहीचाकुट्टी (तेधारीया पंचायत)
  • बहादुरगंज: सतमेरी, बैसा गोपालगंज (लौचा पंचायत)
  • टेढ़ागाछ: डोरिया, पोखरिया (धबेली पंचायत)
  • किशनगंज: किशनगंज, किशनगंज (किशनगंज पंचायत)

25 दिसंबर 2025

  • सभी प्रखंडों में क्रिसमस के अवसर पर राजपत्रित अवकाश, कोई शिविर आयोजित नहीं होगा।

26 दिसंबर 2025

  • पोठिया: धोबिनीया, केसोंझारा (रायपुर पंचायत)
  • दिघलबैंक: कच्चूनाला, पदमपुर (पदमपुर पंचायत)
  • ठाकुरगंज: डुमरिया, पांचगाछी (डुमरिया पंचायत)
  • कोचाधामन: कवोया, जैधला (बलीया पंचायत)
  • बहादुरगंज: टंगटंगी, धरहर (निसदरा मिलिक पंचायत)
  • टेढ़ागाछ: खजुरबाड़ी, बेतबारी (हवाकोल पंचायत)
  • किशनगंज: जन्मजय, मंझोक (दौला पंचायत)

27 दिसंबर 2025

  • पोठिया: निमलागांव, कोईमाड़ी (कुसियारी पंचायत)
  • दिघलबैंक: दहीभात खुर्द, मुस्तफागंज (दहीभात पंचायत)
  • ठाकुरगंज: वार्ड संख्या 02 एवं 09 (नगर पंचायत ठाकुरगंज)
  • कोचाधामन: भागपुनास, निहालभाग (सौन्था पंचायत)
  • बहादुरगंज: सिकमी बनगांव, बनगामा मिलिक (भौरादह पंचायत)
  • टेढ़ागाछ: चरधरिया, झाला (झाला पंचायत)
  • किशनगंज: राजपत्रित अवकाश

जिला प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क पशु चिकित्सा सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं, समय पर अपने पशुओं की जांच कराएं और पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। इससे न केवल पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *