• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार द्वारा किशनगंज का भ्रमण।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव महोदय द्वारा किशनगंज जिले का दौरा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) सेंटर किशनगंज, चाय बागान क्षेत्र एवं एग्रीकल्चरल कॉलेज, किशनगंज का स्थलीय निरीक्षण किया।

AMU सेंटर के भ्रमण के दौरान सचिव महोदय ने संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, अधोसंरचना तथा छात्र हित से जुड़ी सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने परिसर में स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और समाधान हेतु आश्वासन भी दिया। साथ ही, उन्होंने केंद्र के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं छात्रों के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इसके उपरांत सचिव महोदय ने अनन्नास की खेती तथा चाय बागान क्षेत्र का दौरा किया। वहाँ उन्होंने किसानों और बागान मालिकों से क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहाँ कार्यरत श्रमिकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की समीक्षा की तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को समझते हुए आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए।

अंततः सचिव महोदय ने एग्रीकल्चरल कॉलेज, किशनगंज का भ्रमण किया। वहाँ उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर शैक्षणिक, प्रशिक्षण और अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और उनके प्रयासों की सराहना की।इस पूरे दौरे के दौरान जिला पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे।

सचिव महोदय का यह भ्रमण किशनगंज जिले में शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण के क्षेत्र में प्रगति का मूल्यांकन करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *