बहादुरगंज प्रखंड के झूलझूली पंचायत अंतर्गत पलसमनी गांव के निवासी एक दंपति बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां अररिया जिला जा रहे थे। रास्ते में एक छोटी बच्ची अचानक बाइक के सामने आ गई। बच्ची को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में संजय मंडल और उनकी पत्नी अलका देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में सदर अस्पताल में अलका देवी का इलाज जारी है।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply