• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 06 घंटे के अंदर पुलिस ने 04 आरोपी को किया गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज थानान्तर्गत हलीम चौक से 30 वर्षीय महिला को उनके घर से जबरन उठाकर एक गाडी में बिठाकर मकई के खेत में ले जाकर सामुहिक रूप से दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 1. शेर सिंह, 2. अकाश सिंह, 3. बृजलाल सिंह 4. श्यामु सिंह उर्फ श्याम सिंह के विरूद्ध महिला थाना कांड संख्या-22/2024 दिनांक-27.04.2024, धारा-363/366/376D 506/34 भा.द.वि.के अन्तर्गत दर्ज किया गया। उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर कुमार किशनगंज के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (परि०), किशनगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर चारो अभियुक्तों को अररिया जिला के महलगांव से गिरफ्तार कर महिला थाना किशनगंज लाया गया। पकड़ाये अभियुक्तों की निशानदेही के आधार पर एक बोलेरो कैंपर रजि.नं.-UA-07 E/9823 को बरामद किया गया। कांड में गिरफ्तार उक्त अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन कराया जा रहा है। कांड अनुसंधानान्तर्गत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *