• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ईंट भट्टा में कार्यरत महिला आग सेंकने के दौरान झुलसी, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर।

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रगांव स्थित स्टील ईंट भट्टे में कार्यरत एक महिला आग सेंकने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। घटना होते ही स्थानीय मजदूरों ने घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल किशनगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान 35 वर्षीय पिंकी देवी, पति दीपक कुमार, काजलकुरी, कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) निवासी के रूप में हुई है।

स्थानीय मजदूरों ने बताया कि बीते कई वर्षों से घायल महिला अपने परिवार के साथ विभिन्न ईंट भट्टों पर मजदूरी का कार्य करती रही है। इस वर्ष भी वह अपने परिवार के साथ कूचबिहार से आकर चंद्रगांव स्थित स्टील ईंट भट्टे में रहकर काम कर रही थी। रविवार को पिंकी देवी अपने कमरे के पास ठंड से बचाव हेतु आग सेंक रही थी, तभी अचानक आंख लग जाने से वह जलती हुई आग की लपटों पर गिर गई और गंभीर रूप से झुलस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *