• Thu. Mar 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बाल विवाह को लेकर किया गया महिलाओं को जागरूक।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज के वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता सोनी कुमारी, अधिकार मित्र राजेश शर्मा, वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक रौशनी परवीन, अंजू दास, सुबोध कुमार और सुशील कुमार झा मौजूद थे।

इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह को रोकना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। पैनल अधिवक्ता सोनी कुमारी ने बताया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जो महिलाओं के जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। इसके कारण उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य अवसरों से वंचित होना पड़ता है।

अधिकार मित्र राजेश शर्मा ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए समाज में व्यापक जागरूकता फैलाना जरूरी है। इसके लिए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।

वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक रौशनी परवीन ने बताया कि उनका केंद्र महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी सहायता और परामर्श सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की पीड़ित महिलाओं को भी यहां हरसंभव सहायता दी जाती है।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं ने भी अपने विचार रखे और बाल विवाह रोकने के लिए समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *