• Sun. Sep 28th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सदस्यता अभियान में जोर-शोर से जुटे कार्यकर्ता-वरुण सिंह।

सारस न्यूज, बहादुरगंज, किशनगंज।

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत रविवार को भाजपा नेता वरुण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक टीम ने दुर्गापुर बंगामा पंचायत के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान आमजन से मिलकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई, साथ ही पुराने सदस्यों का सदस्यता नवीनीकरण भी किया गया।

भाजयुमो प्रवक्ता किशलय सिन्हा ने जानकारी दी कि संगठन की मजबूती बनाए रखने के उद्देश्य से, वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को दुर्गापुर बंगामा पंचायत में दर्जनों लोगों से मुलाकात की गई और उन्हें भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान भाजपा सदस्यता हेतु जारी टोल-फ्री नंबर 8800002024 के माध्यम से और सदस्यता फॉर्म भरवाकर भी कई लोगों को पार्टी से जोड़ा गया।

इस मौके पर भाजपा नेता वरुण सिंह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह, कार्यकर्ता रामवरण सिंह, गोवर्धन सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी मदन सिंह समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *