• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिले में विश्व साइकिल दिवस साइक्लिंग के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य, निष्पक्षता और स्थिरता को प्रोत्साहित करना” की थीम पर मनाया जायेगा 03 जून 2018 को हुई विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत साइकिल चलाने के बहुत फायदे है।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

हर साल 03 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन साइकिल चलाने और इसके फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है। अगल साइकिल के फायदों की बात करें तो यह एक बेहद सरल व प्रदूषण रहित साधन है। इससे आपका स्वास्थ्य भी बना रहता है और पर्यावरण को कोई नुकसान भी नहीं होता है। कई शोध में पाया गया है कि अगर कोई रोजाना आधा घंटा साइकल चलाता है तो वह मोटापे, दिल की बीमारी, मधुमेह, मानसिक बीमारी से बचे रहेंगे। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया की “परिवहन के एक सरल, टिकाऊ, किफायती और विश्वसनीय साधन के रूप में साइकिल की विशिष्टता, बहुमुखी प्रतिभा और दीर्घायु।” 2024 के लिए चुनी गई विश्व साइकिल दिवस की थीम “साइक्लिंग के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य, निष्पक्षता और स्थिरता को प्रोत्साहित करना” है। विश्व साइकिल दिवस बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल से होने वाले फायदे के बारे में बताना है। यदि व्यक्ति नियमित रूप से साइकिल चलाएं तो इससे ना केवल फिट रखा जा सकता है बल्कि शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखा जा सकता है। इसी क्रम जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पदाधिकारियों के द्वारा साइकिल चलाकर लोगो को जागरूक किया गया।

कब हुई साइकिल दिवस की शुरुआत गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ उर्मिला कुमारी ने बताया की विश्व साइकिल दिवस सर्वप्रथम 2018 में यह दिन को पहली बार मनाया गया था। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा इस दिन की शुरुआत की गई। 03 जून 2018 को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों के साथ साथ एथलीटों समेत कई लोग हिस्सा बने। ऐसे में इन लोगों को न केवल साइकिल चलाने के महत्व के बारे में बताया गया बल्कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव से भी जागरूक किया गया। उसी के बाद से 03 जून को वर्ल्ड बायसाइकिल डे मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने का प्रस्ताव अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी ने याचिका के तौर पर दी थी। दरअसल 1990 तक साइकिल का दौर काफी ठीक था लेकिन धीरे धीर साइकिल का महत्व लोगों के जीवन से कम होता गया और इसके बाद दोबारा लोग साइकिल के फायदों को समझे इसके लिए इसे मनाने की संयुक्त राष्ट्र ने घोषणा की।

इसका महत्व इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद संयुक्त राष्ट्र के आधार पर दुनिया भर के विभिन्न देशों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना है कि वे चाहे विकास की रणनीति बनाएं या अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम करें और इसमें साइकिल को शामिल करें। इससे अलग पैदल यात्री के साथ संचालन की सुरक्षा को भी बढ़ावा देना है। यह दिन हमें साइकिल के प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करता है। साथ ही साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता है।

साइकिल चलाने के फायदे।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मुनाजिम ने बताया की वर्तमान में प्रदूषण दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में साइकिल से किसी भी तरह का पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है।

साइकिल चलाने मात्र से ही शरीर फिट और तंदरुस्त बना रहता है।

साइकिल चलाने वाले लोगों का इम्यून सिस्टम अच्छा बना रहता है और पाचन शक्ति अच्छी बनी रहती है।

रोजाना साइकलिंग करने वाले लोग आम आदमी की तुलना में 15- 20 फीसदी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
परिवहन का यह सबसे आसान और सुगम साधन है।
कई जानलेवा बीमारियों से यह बचाता है।
सड़क दुर्घटना में इससे लोगों की जान लगभग ना के बराबर जाती है।
साइकिलिंग सबसे सस्तास परिवहन साधन है।
हार्ट और लंग्स स्ट्रॉ न्गप रहते हैं और कई जानलेवा बीमारियां दूर रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *