• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में विश्व कैंसर दिवस पर नि: शुल्क पाप समीर सेंटर टेस्ट कैंप का आयोजन।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विश्व कैंसर दिवस के मौके पर निशुल्क पाप समीर सेंटर टेस्ट कैंप का आयोजन किशनगंज सदर अस्पताल में किया गया। इस कैंप में कई महिलाओं की गर्भाशय से जुड़ी कैंसर की जांच की गई।

इस आयोजन में डॉक्टर सुनीता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। तेरापंथ महिला मंडल की महिला अध्यक्ष सोनिया जी ने बताया कि उनकी मंडली समाज कल्याण हेतु सभी समस्याओं पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक नारी जब तक स्वस्थ नहीं होगी, तब तक उनके परिवार भी स्वस्थ नहीं होगा।

सोनिया जी ने आगे कहा कि बीमारी छुपाने से ही बढ़ती है, इसलिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। इस कैंप में महिलाओं को गर्भाशय से जुड़ी कैंसर की जांच के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक किया गया।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *