• Tue. Mar 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, 25 मछुआरों को वितरित हुए विपणन किट।

ByHoor Fatma

Nov 21, 2025

सारस न्यूज़, किशनगंज।

विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर शुक्रवार पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला मत्स्य कार्यालय, किशनगंज परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, किशनगंज ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कृषकों एवं मत्स्यजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थायी मत्स्य भंडार को बढ़ावा देना और मछुआरा समुदाय के जीवन एवं कार्य परिस्थितियों में सार्थक सुधार लाना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी, किशनगंज ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। साथ ही आधुनिक तकनीकों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग कर मत्स्य उत्पादन बढ़ाने संबंधी सुझाव भी साझा किए।

विश्व मत्स्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में कुल 25 मछुआरों को मछुआ कल्याण योजना के तहत निःशुल्क मत्स्य विपणन किट का वितरण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार एवं विकास पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के प्रतिनिधि तथा जिले के अनेक मत्स्य कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *