हर साल 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। गुरुवार को कैलटेक्स चौक स्थित तेरापंथ भवन में जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी विशाल राज ने विश्व रेड क्रॉस दिवस पर फ्लैग होस्टिंग किया। इस अवसर पर सैनिक सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा जयघोष बैंड की धुन बजाई गई। जिलाधिकारी ने महान मानवतावादी एवं रेडक्रॉस संस्थापक हेनरी ड्यूनैंट की जयंती पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
वर्ल्ड रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल राज, उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, चेयरमैन रेड क्रॉस सोसाइटी डॉ. इच्छित भारत, वाइस चेयरमैन शंकरलाल माहेश्वरी, फाइनेंस समिति के चेयरमैन बुलंद अख्तर हाशमी व रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत रेड क्रॉस के सदस्यों ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। साथ ही अतिथियों के सम्मान में बाल मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि यह दिन रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के कार्यों और सिद्धांतों को याद करने और सम्मान करने का अवसर है। रेडक्रॉस वॉलंटियर्स की सेवाएं समाज के उन लोगों को समर्पित हैं जो भोजन की कमी, विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं, युद्ध और महामारी जैसे रोगों से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना ही वास्तव में जरूरतमंदों की सेवा है। रेडक्रॉस की एक अलग अंतरराष्ट्रीय पहचान है और यह मानव आपदा और राहत में सदैव तत्पर रहने वाली संस्था है। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे रेडक्रॉस के कार्य सराहनीय हैं और आशा है कि आगे भी रेडक्रॉस आमजन के लिए ऐसे ही कार्य करता रहेगा। रेडक्रॉस द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर व आपदा के समय राहत सामग्री का वितरण भी किया जाता है। टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए गए पच्चीस यक्ष्मा मरीजों को वर्ल्ड रेड क्रॉस दिवस पर फूड बास्केट दिया गया है, जो सराहनीय कार्य है। उन्होंने रचनात्मक व उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेड क्रॉस के सचिव मिक्की साहा की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने कहा कि 8 मई को दुनियाभर में मानवतावाद, शांति और सौहार्द फैलाने के उद्देश्य से विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन लोगों को उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थता की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। रेड क्रॉस के वालंटियर्स आपदा या विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा में तत्पर रहते हैं।
वर्ल्ड रेड क्रॉस डे पर आयोजित कार्यक्रम में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के बीच किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सभी विद्यालयों व संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रेड क्रॉस के सदस्यों द्वारा ‘नि क्षय मित्र’ के रूप में यक्ष्मा मरीजों को गोद लिए जाने पर सभी सदस्यों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र व धन्यवाद दिया। कार्यक्रम भव्यता व दिव्यता के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर धनंजय जयसवाल, राजकरण दफ्तरी, नागरमल झवर, अजय गुप्ता, विमल मित्तल, सुरोजीत दास, सौरभ कुमार, सत्यम साहा, रमेश साह, आलोक मिश्रा, मुखिया साजेदा खातून, रवीना खां, पंकज झा, अजय सिंह, अमित जायसवाल, विद्यालय के छात्र-छात्राएं व रेड क्रॉस के सदस्य उपस्थित थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply