• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज मारवाड़ी कॉलेज में योग शिविर का हुआ आयोजन।

सारस न्यूज़, राहुल कुमार, किशनगंज।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में एनएसएस इकाई द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) संजीव कुमार, सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक, और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

राष्ट्रीय स्तर के योग प्रशिक्षक सौरभ कुमार ने सभी प्रतिभागियों को लंबी श्वास लेने और छोड़ने की विधि का अनुपालन करवाकर वार्म अप कराया, जिसके बाद विभिन्न सामान्य योगासन कराए गए। प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाती, और भ्रामरी योगासन की विधियां ध्यानपूर्वक सीखीं।

उर्दू विभागाध्यक्ष-सह-एन.एस.एस. पदाधिकारी डॉ. क़सीम अख्तर ने बताया कि यह शिविर माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के निर्देश पर आयोजित किया गया है। प्रिंसिपल प्रो.(डॉ.) संजीव कुमार ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में योग की परंपरा रही है, और योग के माध्यम से भारतीय लोग निरोग रहते थे।

इस शिविर में हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) सजल प्रसाद, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) गुलरेज़ रौशन रहमान, दर्शन शास्त्र विभागाध्यक्ष कुमार साकेत, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. देवाशीष डांगर, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष संतोष कुमार, बांग्ला विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत कर्मकार, तथा अन्य शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी जैसे अर्णव लाहिड़ी, राजकुमार, रविकांत गुंजन, बिरजू दास, संजय दास, और अशोक दास ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *