• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

750 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग द्वारा मद्य निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों एवं शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने ब्लॉक चौक पर जांच अभियान के दौरान 750 मिलीलीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराई गई। इसके उपरांत मद्य निषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *