• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

शनिवार को प्रखंड नगर क्षेत्र के विभिन्न गिरजाघरों में प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर ईसाई समुदाय का प्रमुख क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया।  गिरजाघरों में प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। केक काटा गया और जिंगल बेल की धुन पर जमकर डांस हुआ। युवाओं और रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। इस मौके पर सेंटा क्लॉज बनकर लोगों ने एक दूसरे को उपहार बांटे। दुल्हन की तरह सजाए गए गिरजाघरों में सुबह से ही ईसाई समाज के लोग प्रार्थना के लिए जुटने लगे थे। जबर्दस्त ठंड के बावजूद उत्साह से लबरेज बच्चे और युवाओं ने जमकर मस्ती की। गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी गई। इस अवसर पर बच्चों व युवतियों ने गिरजाघरों में कैंडिल जलाई।

इस संबंध में वार्ड नं दो के फ़ाराबाड़ी में स्थित फ्रीविल बेपटिस्ट चर्च के रेवरेंड जगत दास ने बताया कि प्रखंड में फ्रीविल बेपटिस्ट चर्च के 14 गिरिजाघरों में ईसाई समाज ने दुनिया में आने पर ईसा मसीह का स्वागत किया। उनके स्वागत में जन्मदिन का गीत गाया गया। प्रभु यीशु के जन्म के समय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दिया। अपना जीवन प्रेम, शांति और न्याय के लिए बलिदान कर दिया। उन्होंने विरोधियों को भी प्रेम करने की सीख दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *