• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जनकपुर से भैरहवा जा रही बस रोहिणी नदी में गिरी, 9 की मौत।

सारस न्यूज टीम, सीतामढ़ी।

नेपाल में जनकपुर से भैरहवा जा रही बस रोहिणी नदी में गिर गई। दर्दनाक हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई तो कई लोग घायल हैं। घटना नेपाल के रुपेन्देही जिला के बसंतपुर की है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के मुताबिक यात्रियों को लेकर बस जनकपुर से भैरहवा जा रही थी। रविवार की अहले सुबह बस अनियंत्रित होकर रोहिणी नदी के पुल से नीचे जा गिरी। बस में चालक सहित 33 यात्री सवार थे। बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गयी। वहीं अन्य सभी यात्री जख्मीं हो गए। बस गिरने से जोरदार आवाज हुई जिसे सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने साथ लोग बस में फंसे लोगों को निकालने में लग गए। सभी घायलों को इलाज के लिए भैरहवा भेजा गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत कार्य में जुटी है। मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। रूपेन्देही(नेपाल) के एसपी नवरत्न पौडेल ने बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है। सभी मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *