• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल के बॉर्डर एरिया सुखानी में नेपाल एपीएफ के साथ एसएसबी व पुलिस ने किया जॉइंट पेट्रोलिंग

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के सुखानी में एसएसबी एवं सुखानी पुलिस ने नेपाल एपीएफ के साथ शनिवार को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग किया।पेट्रोलिंग का नेतृत्व 19वीं वाहिनी एसएसबी सुखानी बीओपी के सहायक कमांडेंट ए.सिकन्दर व सुखानी थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस सम्बंध में सुखानी थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि आसन्न पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्त्ती क्षेत्रों में संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग किया गया है।जिसको लेकर शनिवार को नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र सुखानी बॉर्डर एरिया में जॉइंट पेट्रोलिंग किया गया।उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के सीमावर्त्ती क्षेत्र होने के कारण हर तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।किसी को भी संदिग्ध गतिविधियों में पाए जाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन भयमुक्त एवम सुरक्षित माहौल में चुनाव कराने को ले कर सतर्क व सजग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *