• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया में युवक को मारी गोली, स्कूटी से घर लौट रहा था युवक तीन बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली।

सारस न्यूज टीम, पूर्णिया।

पूर्णिया से स्कूटी से काझा घर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के हाथ की अंगुली में लगी। घटना शुक्रवार की देर रात करीब 10: 30 बजे केनगर थाना क्षेत्र के कृपा बाबा स्थान के पास हुई। घायल युवक राजीव कुमार काझा का रहने वाला है। जिसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की।

बाइक सवार तीन बदमाश मधुबनी से कर रहे थे पीछा

घायल युवक राजीव कुमार ने बताया कि वह स्कूटी से काझा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तीन युवक उसका पीछा मधुबनी बाजार से करने लगा। कृपा बाबा स्थान के पास उसे रोक लिया और मारपीट करने लगा। इसी क्रम में एक बदमाश उसपर गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गया। गोली चलाने के बाद सभी बदमाश भाग गए। पुलिस घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।

रोकने के दौरान चलाई गोली, उंगली में लगी

घायल युवक राजीव कुमार ने बताया कि मधुबनी से पीछा कर ओवरटेक करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान मैं कुछ नहीं समझ पाया। परोरा के पास ओवरटेक करने बाद मुझे पीछे से मारा। इसके बाद मैं जैसे ही पूछने लगा इतने में एक ने गोली चला दी। गोली मेरे हांथ की उंगली में लगी। इसके बाद बदमाश वहाँ से भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *