• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रफ्तार ने मचाया कहर, बस और ऑटो की जोरदार टक्कर में 4 की मौत व 6 लोग घायल, घर में मचा कोहराम।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार में एकबार फिर गाड़ियों की तेज रफ्तार का क़हर देखने को मिला, जहां बस और ऑटो की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सभी ऑटो में सवार थे। वहीं, इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं।

ये हादसा पूर्णिया के कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र के इथेनॉल फैक्ट्री के पास की है। फिलहाल सभी घायलों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक पूर्णिया में धमदाहा के बिशनपुर के रहने वाले थे। ये सभी लोग भूमि विवाद के सिलसिले में पूर्णिया कोट जा रहे थे, और रास्ते में यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक शख्स ने इलाज के दौरान अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *