सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
22 जनवरी 2026 को पूर्णिया रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विवेकानंद ने गलगलिया स्थित मद्य निषेध चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फायरिंगगोला क्षेत्र में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट की तैयारियों का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने संगठित अपराध, अवैध तस्करी और सीमा क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमा से जुड़े इलाकों में निगरानी और सघन जांच को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
आईजी विवेकानंद ने चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने और नियमित वाहन एवं व्यक्ति जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
