• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पूर्णिया में तनिष्क शोरूम में 20 करोड़ की लूट।

सारस न्यूज़, पूर्णिया।

पूर्णिया:- के लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में 20 करोड़ की ज्वेलरी की लूट हुई है। इनमें 10 करोड़ रुपये से अधिक हीरे के गहने हैं। बाकी सोने की ज्वेलरी बताई जा रही है। बाइक से आये 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पहले 3 अपराधी शोरूम में कस्टमर बनकर घुसे थे। इसके बाद 3 और अंदर आये। फिर सभी ने गन पॉइंट पर लूटपाट की। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारियों और ग्राहकों को ऊपर वाले फ्लोर पर बंधक बना लिया था। घटना पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम में हुई। 20 मिनट में अपराधी पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *