Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

01 फ़रवरी, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

01 फ़रवरी, 1329 – बोहेमिया के राजा जॉन ने लिथुआनिया के बुतपरस्त ग्रैंड डची के एक महत्वपूर्ण किले मेदवेगलिस पर कब्जा किया।

01 फ़रवरी, 1786 – लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर जनरल बने।

01 फ़रवरी, 1790 – न्यूयार्क शहर में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया।

01 फ़रवरी, 1793 – फ़्रांस ने ‘यूनाइटेड किंगडम’ और नीदरलैंड पर युद्ध की घोषणा की।

01 फ़रवरी, 1797 – लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।

01 फ़रवरी, 1814 – फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।

01 फ़रवरी, 1827- कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।

01 फ़रवरी, 1835 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम के पट्टे पर लिया।

01 फ़रवरी, 1835 – मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’ का समापन हुआ।

01 फ़रवरी, 1855 – ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।

01 फ़रवरी, 1865 – अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में तेरहवें संशोधन पर हस्ताक्षर किए।

01 फ़रवरी, 1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई।

01 फ़रवरी, 1884 – डाक बीमा योजना लागू हुई।

01 फ़रवरी, 1884 – ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन।

01 फ़रवरी, 1893 – अमेरिकी आविष्कारक थॉमस एडिसन ने दुनिया के पहले फिल्म स्टूडियो, ब्लैक मारिया को पूरा किया।

01 फ़रवरी, 1896 – जियाकोमो पुक्किनी के प्रतिष्ठित ओपेरा “ला बोहेम” का प्रीमियर इटली के ट्यूरिन में टीट्रो रेजियो में हुआ।

01 फ़रवरी, 1908 – पुर्तग़ाल नरेश कार्लास प्रथम और युवराज लुइस फिलिप की लिस्बन में हत्या हुई तथा मैनुअल द्वितीय शासक बने।

01 फ़रवरी, 1922 – महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।

01 फ़रवरी, 1924 – यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की।

01 फ़रवरी, 1924 – ब्रिटेन ने सोवियतसंघ को मान्यता प्रदान की।

01 फ़रवरी, 1932 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन ने दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ एक टेस्ट मैच में नाबाद 299 रन बनाए।

01 फ़रवरी, 1941 – आर्मी डेंटल कॉर्प्स का गठन हुआ।

01 फ़रवरी, 1949 – ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया।

01 फ़रवरी, 1953 – नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।

01 फ़रवरी, 1956 – दक्षिण अफ्रीका ने सोवियत संघ के वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को वापिस बुलाने की माँग की।

01 फ़रवरी, 1958 – मिस्र और सीरिया को ‘यूनाइटेड अरब रिपब्लिक’ में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।

01 फ़रवरी, 1964 – भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना हुई।

01 फ़रवरी, 1972 – ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन हुआ।

01 फ़रवरी, 1974 – साओ पाउलो, ब्राजील में 25 मज़िल बैंक की इमारत में आग से 227 लोगों की मृत्यु हो गयी।

01 फ़रवरी, 1974 – क्वालालम्पुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।

01 फ़रवरी, 1976 – ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन हुआ।

01 फ़रवरी, 1977 – ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ।

01 फ़रवरी, 1977 – भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।

01 फ़रवरी, 1979 – 14 वर्षों तक निर्वासित जीवन बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।

01 फ़रवरी, 1985 – मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।

01 फ़रवरी, 1991 – अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।

01 फ़रवरी, 1992 – भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने ‘यूनियन कार्बाइड’ के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन को फ़रार घोषित किया। (भोपाल गैस त्रासदी)

01 फ़रवरी, 1992 – केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया।

01 फ़रवरी, 1994 – जोस अनाला लेसो संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के प्रथम उच्चायुक्त नियुक्त।

01 फ़रवरी, 1998 – पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप का ख़िताब जीता।

01 फ़रवरी, 1999 – अंतर्राष्ट्रीय इस्लामी धर्मसभा का टांगी (बांग्लादेश) में आयोजन।

01 फ़रवरी, 1999 – पाकिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा प्रमुख अख़बार समूह ‘जंग’ के प्रकाशन हेतु आदेश जारी।

01 फ़रवरी, 2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।

01 फ़रवरी, 2003 – अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।

01 फ़रवरी, 2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।

01 फ़रवरी, 2005 – नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र ने प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सारे कार्यकारी अधिकार अपने पास लिए।

01 फ़रवरी, 2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय ‘अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना’ की घोषणा की।

01 फ़रवरी, 2007 – इफ़को ने जार्डन कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।

01 फ़रवरी, 2009 – चार देशों के ‘पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’ में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।

01 फ़रवरी, 2009 – मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का ख़िताब जीता।

01 फ़रवरी, 2012 – मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।

01 फ़रवरी, 2019 – वित्‍तमंत्री पीयूष गोयल ने 2019-20 का अंतरिम केन्‍द्रीय बजट संसद में पेश किया।

01 फ़रवरी, 2019 – उ. कोरिया ने लिया सभी परमाणु सामग्री संवधन केंद्र नष्ट करने का संकल्प।

01 फ़रवरी, 2019 – पाक ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘नसर’ का परीक्षण किया।

01 फ़रवरी, 2019 – दीपेंद्र हुड्डा को फिर मिला श्रेष्ठ सांसद का सम्मान, हरियाणा के लोगों को किया समर्पित।

01 फ़रवरी, 2020 – इराक में पिछले चार महीनों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच मुहम्मद तौफीक अलावी को मुल्क का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

01 फ़रवरी, 2020 – वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को शनिवार को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।

01 फ़रवरी, 2020 – राष्ट्रमंडल महासचिव पेट्रिका स्कॉटलैंड ने पुष्टि की है कि मालदीव राष्ट्रमंडल का 54वां सदस्य देश बन गया।

01 फ़रवरी, 2021 – लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने सेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाला।

01 फ़रवरी, 2021 – भारत – कतर के बीच चौथा विदेश कार्यालय परामर्श वर्चुअल प्रारूप में आयोजित किया गया।

01 फ़रवरी, 2021 – म्यांमार की मिलिट्री ने तख्तापलट कर दिया। देश में पिछले 10 साल से लोकतांत्रिक सरकार थी, जबकि इससे पहले

01 फ़रवरी, 2022 – भारत और रूस के बीच नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर परस्‍पर विचार-विमर्श हुआ।

01 फ़रवरी, 2022 – झारखंड में एक अवैध कोयला खदान धंसने से कम से कम 13 मजदूरों की मौत व कई अन्य घायल हुए।

01 फ़रवरी, 2023 – हैंडलूम हाट (जनपथ) नई दिल्ली में ऊनी कपड़ों के उत्पादों की एक विशेष हथकरघा प्रदर्शनी शुरू हुई।

01 फ़रवरी, 2023 – सेमीकंडक्‍टर उद्योग को बढावा देने के लिए भारत-अमरीका कार्यबल गठित करने पर सहमत हुए।

01 फ़रवरी, 2023 – भारतीय वायु सेना भारत के पूर्वोत्तर भाग में अभ्यास ‘प्रलय’ की शुरूआत की।

01 फ़रवरी, 2023 – यूनेस्को ने यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर ओडेसा को विश्व विरासत सूची में शामिल किया।

01 फ़रवरी, 2023 – एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वायु सेना के नए उप प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया व जम्‍मू-कश्‍मीर में मेजर जनरल गिरिश कालिया ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला।

01 फ़रवरी, 2023 – चेन्नई एयरपोर्ट पर भारत का पहला मल्टीप्लेक्स थिएटर शुरू किया गया।

01 फ़रवरी, 2023 – बांग्लादेश के पीएम ने देश के सबसे बड़े पुस्तक मेले ‘अमर एकुशी बोई मेला’का उद्घाटन किया।

01 फ़रवरी, 2023 – सऊदी अरब को 2027 एशियाई फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चुना गया।

01 फ़रवरी, 2024 – भारत को हथियारों से लैस 31MQ-9B ड्रोन देने की अमेरिका की 4 बिलियन डॉलर की डील को मंजूरी मिली।

01 फ़रवरी, 2024 -भारतीय नौसेना ने 2024 को ‘नौसेना असैन्य वर्ष’ घोषित किया।

01 फ़रवरी, 2024 – उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने आठ सदस्यों वाले उप सभापति पैनल का पुनर्गठन किया।

01 फ़रवरी, 1854 – अब्बास तैयबजी – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।

01 फ़रवरी, 1861 – ब्रह्मबांधव उपाध्याय – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

01 फ़रवरी, 1899 – भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा भारत के 6 वें मुख्य न्यायाधीश थे।

01 फ़रवरी, 1915 – शंभुनाथ डे – हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।

01 फ़रवरी, 1917 – ए. के. हंगल – प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार (1914 का भी वर्णन)।

01 फ़रवरी, 1939 – कलाम अंजी रेड्डी – दवा उद्योग में एक भारतीय उद्यमी थे।

01 फ़रवरी, 1943 – एम. कीर्ति सिंह – मणिपुर के प्रसिद्ध लेखक, विद्वान तथा शिक्षाविद थे।

01 फ़रवरी, 1946 – ई. के. मॉलोंग – मेघालय के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।

01 फ़रवरी, 1955 – सतपाल सिंह – भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान।

01 फ़रवरी, 1956 – ब्रह्मनंदन, भारतीय फ़िल्म अभिनेता ।

01 फ़रवरी, 1957 – जैकी श्रॉफ़ (जय किशन श्रॉफ़) फ़िल्म अभिनेता।

01 फ़रवरी, 1967 – शिशुपाल नाथु पाटले, भारतीय राजनीतिज्ञ।

01 फ़रवरी, 1969 – भारतीय राज्य असम के 15वें मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा।

01 फ़रवरी, 1971 – अजय जडेजा, क्रिकेटर।

01 फ़रवरी, 1971 – अब्दुल खालेक भारत की संसद में सत्रहवीं लोकसभा के सदस्य।

01 फ़रवरी, 1994 – अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया गार्नर का जन्म हुआ।

01 फ़रवरी, 1995 – सुशीला लिकमाबाम – भारत की जूडो खिलाड़ी।

01 फ़रवरी, 1691 – पोप अलेक्जेंडर अष्टम का निधन हुआ।

01 फ़रवरी, 1733 – पोलैंड के राजा ऑगस्टस द्वितीय निधन हुआ।

01 फ़रवरी, 1882 – नैन सिंह रावत – हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय थे।

01 फ़रवरी, 1952 – रामहरख सिंह सहगल – अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।

01 फ़रवरी, 1969 – मगन भाई देसाई – प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद थे।

01 फ़रवरी, 2003 – कल्पना चावला, एक भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ।

01 फ़रवरी, 2013 – शानू लहिरी – जानी-मानी कला शिक्षिका और बंगाली चित्रकार थीं।

01 फ़रवरी, 2016 – मधुकर हीरालाल कनिया भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश बने।

01 फ़रवरी, 2017 – एडपपकथ अहमद भारतीय राजनेता थे जो मनमोहन सिंह सरकार में भारत के विदेश मंत्री रहे।

01 फ़रवरी, 2020 – प्रख्यात पंजाबी लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जसवंत सिंह कंवल(101) का मोगा में निधन हुआ।

01 फ़रवरी, 2023 – भारत के पूर्व फुटबॉलर खिलाड़ी परिमल डे (81) का लम्बी बीमारी के चलते निधन हुआ।

01 फ़रवरी, 2023 – अभूतपूर्व प्रकाशक जॉन मैक्रे III (91) का निधन हुआ।

01 फ़रवरी, 2024 – फ्रांसीसी मिडिल-डिस्टेंस रनर मिशेल जेज़ी (87) का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *