सारस न्यूज वेब डेस्क।
03 फ़रवरी, 1503 – पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 – 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
03 फ़रवरी, 1760 – सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
03 फ़रवरी, 1815 – विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया।
03 फ़रवरी, 1916 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
03 फ़रवरी, 1925 – भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
03 फ़रवरी, 1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
03 फ़रवरी, 1942 – जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
03 फ़रवरी, 1945 – रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
03 फ़रवरी, 1954 – इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
03 फ़रवरी, 1970 – भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
03 फ़रवरी, 1972 – जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
03 फ़रवरी, 1988 – पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
03 फ़रवरी, 1999 – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।
03 फ़रवरी, 1999 – विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वार्षिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।
03 फ़रवरी, 2003 – भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
03 फ़रवरी, 2005 – भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
03 फ़रवरी, 2006 – मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
03 फ़रवरी, 2007 – चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
03 फ़रवरी, 2007 – इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।
03 फ़रवरी, 2008 – कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
03 फ़रवरी, 2008 – ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
03 फ़रवरी, 2009 – ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
03 फ़रवरी, 2009 – फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
03 फ़रवरी, 2009 – गेल इंडिया लिमिटेड एवं इफ्को ने प्राकृतिक गैस के क्षेत्र से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
03 फ़रवरी, 2012- सात भारतीय अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।
03 फ़रवरी, 2017 – चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव, राहत कार्य जारी।
03 फ़रवरी, 2018 – भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।
03 फ़रवरी, 2019 – अबू धाबी में भारतीय प्रवासी ने 19 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती।
03 फ़रवरी, 2019 – ईरान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में आग, तीन वैज्ञानिकों की मौत।
03 फ़रवरी, 2020 – संयुक्त अरब अमारात में 80 ट्रिलियन घनफुट प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला।
03 फ़रवरी, 2020 – सोमालिया में टिड्डी दल के प्रकोप के बाद राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया ।
03 फ़रवरी, 2020 – चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 361 हुई व हांगकांग में अस्पतालों के सैकड़ों कर्मचारी चीन सीमा को बंद करने की मांग पर हड़ताल पर आए।
03 फ़रवरी, 2020 – केरल में कोरोना वायरस राजकीय आपदा घोषित, देश में अब तक तीन मामलों की पुष्टि ( तीनों केरल में )।
03 फ़रवरी, 2021 – एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो ‘एयरो इंडिया 2021’ बेंगलुरू में शुरू हुआ।
03 फ़रवरी, 2021 – म्यांमा की अपदस्थ प्रमुख आंग सान सू ची के खिलाफ अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने का मामला दर्ज किया।
03 फ़रवरी, 2021 – अमरीका ने रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि-न्यू स्टार्ट पांच वर्ष के लिए बढ़ाई।
03 फ़रवरी, 2021 – पाकिस्तान ने एक परमाणु-सक्षम सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल परीक्षण किया MS।
03 फ़रवरी, 2022 – हरियाणा के स्थानीय लोगों के लिए निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण देने के कानून पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगाई।
03 फ़रवरी, 2022 – भारत और ब्रिटेन ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र पर संयुक्त सचिव स्तर की बातचीत की।
03 फ़रवरी, 2022 – जम्मू-कश्मीर (J&K) में भयंकर सड़क हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हुई।
03 फ़रवरी, 2022 – इदलिब में अमरीका की सेना की छापेमारी में 6 बच्चों समेत 13 लोग मारे गए एवं पाकिस्तान में सुरक्षा चौकियों पर हमले में भी 13 आतंकवादियों सहित सात सैनिकों की मौत हुई।
03 फ़रवरी, 2023 – दुनिया की सबसे लम्बी यात्रा पर निकला नदी क्रूज गंगा विलास अपनी 50 दिवसीय लंबी यात्रा कर बांग्लादेश पहुंचा , संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री भिवानी।
03 फ़रवरी, 2023 – उपराष्ट्रपति ने फरीदाबाद में 36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया।
03 फ़रवरी, 2023 – श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जी20 रोजगार कार्य समूह की पहली बैठक को संबोधित किया।
03 फ़रवरी, 2024 – पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की।
03 फ़रवरी, 2024 – प्रथम सर्वेक्षण विशाल मालवाहक जहाज, आईएनएस संध्याक को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
03 फ़रवरी, 2024 – गाजा के शरणार्थी क्षेत्र में बमबारी में एक ठिकाने पर बच्चे व महिला सहित 14 की मौत हुई 80+ घायल हुए।
03 फ़रवरी, 1816 – राम सिंह – ‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक।
03 फ़रवरी, 1821 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल – एक ब्रिटिश चिकित्सक थीं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में मेडिकल डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।
03 फ़रवरी, 1909 – सुहासिनी गांगुली – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं।
03 फ़रवरी, 1938 – वहीदा रहमान – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
03 फ़रवरी, 1952 – दीप्ति नवल – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं।
03 फ़रवरी, 1958 – रीमा लागू – हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री थीं।
03 फ़रवरी, 1964 – रघुराम राजन – भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर।
03 फ़रवरी, 1983 – सिलंबरसन राजेन्द्र, भारतीय तमिल अभिनेता।
03 फ़रवरी, 1996 – दुती चन्द – भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी।
03 फ़रवरी, 1951 – चौधरी रहमत अली – पाकिस्तान की माँग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक थे।
03 फ़रवरी, 1969 – सी. एन. अन्नादुराई – तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
03 फ़रवरी, 1978 – महाकवि शंकर कुरुप।
03 फ़रवरी, 1979 – राधाकृष्ण, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।
03 फ़रवरी, 1983 – मोहम्मद अलीमुद्दीन – मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
03 फ़रवरी, 2000 – अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादक।
03 फ़रवरी, 2007 – देवीदास ठाकुर – असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
03 फ़रवरी, 2012 – राज कंवर – भारत में स्थित एक बॉलीवुड फिल्म निर्देशक, लेखक और फिल्म निर्माता थे।
03 फ़रवरी, 2016 – बलराम जाखड़ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे।
03 फ़रवरी, 2018 – हुकुम सिंह भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद थे MKS।
03 फ़रवरी, 2020 – असम के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रणव गोगोई का निधन हुआ।
03 फ़रवरी, 2022 – अबू इब्राहिम अल-हाशमी अल-कुरैशी इस्लामिक स्टेट का ईराकी उग्रवादी और दूसरा खलिफा था।
03 फ़रवरी, 2023 – स्पेनिश फैशन डिजाइनर और परफ्यूमर पाको रबान (88) का निधन हुआ।
03 फ़रवरी, 2024 – जमैकन संगीतकार एस्टन बैरेट (77) का निधन हुआ।