सारस न्यूज, वेब डेस्क।
04 जनवरी, 1573 – ईसाइयों के नेता पोप ग्रेगवार सातवें की पहल पर निर्णय हुआ कि धर्मगुरुओं की नियुक्ति के मामले में देशों के राजा का कोई हस्तक्षेप न हो।
04 जनवरी, 1643– इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।
04 जनवरी, 1725 – लंदन में कॉली सिब्बेर के नाटक “सीज़र इन मिस्र” का प्रीमियर हुआ।
04 जनवरी, 1762 – इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।
04 जनवरी, 1847 – सैम्युएली कोल्ट ने अपनी पहली रिवॉल्वर-पिस्टल अमेरिका सरकार को बेची।
04 जनवरी, 1854 – कैप्टन विलियम मैकडॉनल्ड ने मैकडॉनल्ड द्वीप की खोज की।
04 जनवरी, 1884 – फेबियन सोसायटी का लंदन में गठन हुआ।
04 जनवरी, 1885 – डॉ. विलियम ने अपैन्डिक्स का पहला सफल ऑपरेशन किया।
04 जनवरी, 1906 – किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।
04 जनवरी, 1932 – ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।
04 जनवरी, 1947 – नई दिल्ली स्थित CSIR – NPL , उन चुनिंदा प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं में से एक , जिसकी स्थापना वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद् के अंतर्गत हुई।
04 जनवरी, 1948 – म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज का दिन देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।
04 जनवरी, 1951 – चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।
04 जनवरी, 1961 – मोरक्को के दारुल बैज़ा नगर में इसी नाम का एक राजनैतिक सम्मेलन आयोजित हुआ इसका उददेश्य एक अफ़्रीक़ी राजनैतिक ब्लॉक को अस्तित्व में लाना था।
04 जनवरी, 1962 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।
04 जनवरी, 1966 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशकंद सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस समझौते के परिणामस्वरुप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।
04 जनवरी, 1972 – नई दिल्ली में ‘इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस’ का उद्घाटन।
04 जनवरी, 1990 – पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।
04 जनवरी, 1998 – बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
04 जनवरी, 1999 – मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का प्रस्थान।
04 जनवरी, 2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।
04 जनवरी, 2004 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
04 जनवरी, 2008 – गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
04 जनवरी, 2008 – अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
04 जनवरी, 2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
04 जनवरी, 2010- भारत में ‘स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया’ के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
04 जनवरी, 2014 – गोवा में तीन मंजिला इमारत ढहने से14 लोग मारे गये।
04 जनवरी, 2019 – लोकसभा में आधार और कम्पनी संशोधन विधेयक पास।
04 जनवरी, 2019 – प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
04 जनवरी, 2019 – पाकिस्तान सेना ने आयुधशाला में स्वदेश में विकसित ए-100 रॉकेट शामिल किया।
04 जनवरी, 2019 – चीन ने सबसे शक्तिशाली बम बनाने का दावा किया, बनाया ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’।
04 जनवरी, 2020 – इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल रेफलिसिया मिला।
04 जनवरी, 2020 – ऑलराउंडर इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
04 जनवरी, 2020 – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले (28वां संस्करण) का उद्घाटन किया।
04 जनवरी, 2021 – भारत ने अंटार्कटिका के लिए 40वाँ वैज्ञानिक अभियान शुरू किया।
04 जनवरी, 2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021 के उद्घाटन अवसर पर संबोधन दिया।
04 जनवरी, 2021 – न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली।
04 जनवरी, 2022 – भारत और श्रीलंका के बीच करीब 35 साल के लंबे इंतजार के बाद त्रिंकोमाली तेल टैंक फॉर्म के लिए बेहद अहम समझौता हुआ।
04 जनवरी, 2022 – CSIR की राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला के 75वें प्लैटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी हुआ।
04 जनवरी, 2023 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव ने कैबिनेट में बदलाव किया व गैलिमज़ान कोइशयबायेव को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
04 जनवरी, 2023 – आयरलैंड ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर €390 मिलियन का जुर्माना लगाया।
04 जनवरी, 2023 – भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने बिहार नालंदा महाविहार परिसर में भूनिर्माण गतिविधि के दौरान लगभग 1200 वर्ष पुराने दो स्तूपों की खोज की।
04 जनवरी, 2024 – भारतीय PM मोदी द्वारा भारतीयों को लक्षद्वीप की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने के बाद भारत व मालदीव के बीच कूटनीतिक विवाद छिड़ गया।
04 जनवरी, 2024 – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कोरियल रेशम, गारद, तंगेल साड़ी और कलोनूनिया चावल के साथ सुंदरबन शहद को जीआई टैग मिला।
04 जनवरी, 2024 – भारत ने साउथ अफ्रीका को टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराया। दो टीम 4 पारियां 107 ओवर बैटिंग , ये 147 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे छोटा मैच था।
2024 – श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने श्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में 928 पीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ किया।
04 जनवरी, 2024 – मोहम्मद सबा अल-सलेम अल-सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
04 जनवरी, 1643 – ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री, विचारक और गणितज्ञ, आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ। उन्होंने ग्रेविटी अथवा गुरुत्वाकर्षण के मुख्य नियम का पता लगाया।
04 जनवरी, 1809 – लुई ब्रेल – नेत्रहीनों के लिये ‘ब्रेल लिपि’ का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
04 जनवरी, 1887 – लोचन प्रसाद पाण्डेय – प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।
04 जनवरी, 1889 – मंडकोलतुर पतंजली शास्त्री भारत के सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे न्यायाधीश थे।
04 जनवरी, 1892 – जे.सी. कुमारप्पा – भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
04 जनवरी, 1906 – विष्णु दामोदर चितले – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।
04 जनवरी, 1916 – राजकुमारी निलोफर खानम सुल्तान फरहत बेगम साहिबा ( हैदराबाद का कोहिनूर ) एक तुर्क राजकुमारी थी।
04 जनवरी, 1924 – सेबास्तियन कप्पेन – एक धार्मिक विचारक थे।
04 जनवरी, 1925 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
04 जनवरी, 1925 – प्रदीप कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
04 जनवरी, 1929 – राममूर्ति त्रिपाठी – हिन्दी एवं संस्कृत के विद्वान एवं समालोचक थे।
04 जनवरी, 1931 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
04 जनवरी, 1950 – मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन का जन्म हुआ।
04 जनवरी, 1952 – टी. एस. ठाकुर – भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
04 जनवरी, 1955 – प्रताप चन्द्र सारंगी – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता।
04 जनवरी, 1965 – आदित्य पंचोली – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।
04 जनवरी, 1981 – भारतीय बैडमिंटन के मशहूर डबल्स खिलाड़ी वलियावेटिल दीजू का जन्म हुआ।
04 जनवरी, 1988 – नाबिला जमशेद – भारतीय लेखक थे।
04 जनवरी, 1993 – अपूर्वी चंदेला – भारतीय महिला निशानेबाज़।
04 जनवरी, 1905 – अयोध्याप्रसाद खत्री – खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।
04 जनवरी, 1931 – मोहम्मद अली – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।
04 जनवरी, 1967 – रामचंद्र कृष्ण प्रभु – गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
04 जनवरी, 1983 – झाबरमल्ल शर्मा – राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।
04 जनवरी, 1991 – जयंतीलाल छोटेलाल शाह भारत के बारहवें मुख्य न्यायाधीश थे।
04 जनवरी, 1993 – नवलपक्कम पार्थसारथी – एक भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव।
04 जनवरी, 1994 – राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार थे।
04 जनवरी, 2006 – दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
04 जनवरी, 2009 – सुधीर रंजन मजूमदार – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
04 जनवरी, 2016 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
04 जनवरी, 2017 – अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ – संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
04 जनवरी, 2021 – महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सात बार के कांग्रेस विधायक विलास पाटिल अंदलकर (82) का निधन हुआ।
04 जनवरी, 2022 – पद्मश्री सिंधुताई सपकाल (73) अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता का निधन हुआ।
04 जनवरी, 2023 – जर्मन स्काई रेसर रोजी मिटरमायर (72) का निधन हुआ।
04 जनवरी, 2023 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ (एलवुड) “बड” हिलिस (96) का निधन हुआ।
04 जनवरी, 2024 – मेक्सिकी टेनिस खिलाड़ी रोजी रेयेस (84) का निधन हुआ।
04 जनवरी, 2024 – अंग्रेजी-जर्मन प्रयोगात्मक संगीतकार और संगीत कलाकार जॉन व्हाइट (87) का निधन हुआ।
04 जनवरी, 2024 – ब्रिटिश अभिनेत्री ग्लाइनिस जॉन्स (100) का निधन हुआ।
04 जनवरी, 2024 – अमेरिकी-ब्रिटिश अभिनेता डेविड सोल (80) का निधन हुआ।
04 जनवरी, 2024 – डेनिश संगीतकार बर्नहार्ड ल्यूकोविच (96) का निधन हुआ।
04 जनवरी, 2024 – भारतीय सूचना सेवा की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती एन.जे. कृष्णा (81) का निधन हुआ।
