• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

06 फ़रवरी, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

6 फरवरी 1819- आज ही के दिन सिंगापुर की खोज सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने की थी।

6 फरवरी 1890- सीमांत गाँधी के नाम से मशहूर महान स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान का जन्म। अब्दुल ग़फ़्फ़ार खान भारत रत्न पाने वाले पहले विदेसी थे।

6 फरवरी 1911- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का जन्म। रोनाल्ड विल्सन रीगन अपने शानदार व्यक्तित्व और अंदाज के कारण दुनिया भर में खासे लोकप्रिय रहे। वह इस पद पर पहुंचने वाले एकमात्र फिल्म अभिनेता थे।

6 फरवरी 1931- आज ही के दिन स्वतंत्र भारत देश के पहले पंतप्रधान जवाहरलाल नेहरू के पिताजी और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन हुआ था।

6 फरवरी 1952- एलिजाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली। उन्होंने वर्ष 2002 में ब्रिटेन के राज सिंहासन पर अपने 50 वर्ष पूरे करने का जश्न मनाया था।

6 फरवरी 1958- म्यूनिख में एक विमान दुर्घटना में 21 लोग मारे गए। इनमें मैनचेस्टर युनाइटेड फुटबाल क्लब के सात खिलाड़ी भी थे।

6 फरवरी 1959- अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त हुईं।

6 फरवरी 1971- अपोलो 14 के जरिए चांद पर पहुंचे एलन शेपर्ड ने दो दिन तक चांद पर चहलकदमी के दौरान एक गोल्फ़ स्टिक से गोल्फ बॉल को हिट किया और चांद पर गोल्फ़ खेलने वाले पहले व्यक्ति बन गए।

6 फरवरी 1983- आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत का जन्म हुआ था।

6 फरवरी 1993- अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश का एड्स से जुड़े निमोनिया से निधन। वह ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी थे।

6 फरवरी 1999 -आज ही के दिन देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ था।

6 फरवरी 2001 -आज के दिन वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन हुआ था।

6 फरवरी 2002- भारत ने सीमा में घुस आए पाकिस्तान के जासूसी विमान को मार गिराया।

6 फरवरी 2006 -आज ही के दिन आजाद हिंद फौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का निधन हुआ था।

6 फरवरी 2008 – भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को वर्ष 2008 की विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए सांस्कृतिक भू-स्थल के वर्ग में मनोनीत किया।

6 फरवरी 2008 -आज ही के दिन देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उद्योगपति एमपी जिंदल को उद्योग रत्न दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *