• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

08 जुलाई का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

8 जुलाई 1497 –वास्को डी गामा समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए यूरोप से रवाना हुए।

8 जुलाई 1792 – फ्रांस ने प्रशिया पर युद्ध की घोषणा की।

8 जुलाई 1833 – रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

8 जुलाई 1858 – ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की।

8 जुलाई 1918 – भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।

8 जुलाई 1930 – किंग जॉर्ज वी ने लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की।

8 जुलाई 1932 – अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया।

8 जुलाई 1948 – अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।

8 जुलाई 1954 – तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का उद्घाटन किया।

8 जुलाई 1972 – भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का जन्‍म।

8 जुलाई 1975 – म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की क्षति हुई।

8 जुलाई 1994 – शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।

8 जुलाई 2001 – बंगलादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा।

8 जुलाई 2003 – ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से मौत हुई।

8 जुलाई 2005 – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।

8 जुलाई 2007 – समाजवादी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का निधन।

8 जुलाई 2008 – फ्रांस की सरकार ने बंगलादेश की चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।

8 जुलाई 2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों की मौत हुई।

8 जुलाई 2012 – अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मौत हुई।

8 जुलाई 2013 – मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों मरे।

8 जुलाई 2014 – जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।

8 जुलाई 2019 – डीआरडीओ की ओर से विकसित और भारत डायनामिक्स लिमिटेड की तरफ से निर्मित नाग मिसाइल का परीक्षण सेना के अधिकारियों ने राजस्थान के पोखरण में किया ।

8 जुलाई 2019 – क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया।

8 जुलाई 2020 – कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय नागरिकों को विदेश से वापस लाने के प्रयासों के तहत पांच मई-2020 को शुरू किया गया ऑपरेशन समुद्र सेतु का समापन हुआ।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *