• Tue. Feb 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

09 फ़रवरी, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

9 फरवरी 1757 – राबर्ट क्लाइव ने अलीनगर संधि के जरिए कलकत्ता (अब कोलकाता) को सिराजुदौला से लेकर ब्रिटिश नियंत्रण वाले इलाके में शामिल कर लिया।

9 फरवरी 1922- आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का जन्म हुआ था।

9 फरवरी 1931- आज के दिन ही भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया था।

9 फरवरी 1945- आज के दिन ही भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का जन्म हुआ था।

9 फरवरी 1951 -आज के दिन ही स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरू किया गया था।

9 फरवरी 1958- आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री अमृता सिंह का जन्म हुआ था।

9 फरवरी 1968 -आज के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेता राहुल रॉय का जन्म हुआ था।

9 फरवरी 1973- आज के दिन ही बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए थे।

9 फरवरी 1975 -आज ही के दिन रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा था।

9 फरवरी 1984- आज के दिन ही भारतीय अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म हुआ था।

9 फरवरी 1993- आज ही के दिन भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी परिमार्जन नेगी का जन्म हुआ था।

9 फरवरी 1999- आज ही के दिन भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी।

9 फरवरी 2006- आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन हुआ था।

9 फरवरी 2009 -आज के दिन ही सुप्रीम कोर्ट ने ताज और उसके आसपास के अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया था।

9 फरवरी 2010 -आज ही के दिन भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई थी।

9 फरवरी 2016 – आज ही के दिन नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री सुशील कोइराला का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *