सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
9 जुलाई 1497 – वास्को डी गामा समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए यूरोप से रवाना हुए।
9 जुलाई 1533- धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन।
9 जुलाई 1815- अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई।
9 जुलाई 1816- अर्जेटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
9 जुलाई 1875- बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
9 जुलाई 1925- भारतीय अभिनेता और निदेशक गुरुदत्त का जन्म।
9 जुलाई 1938- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
9 जुलाई 1944- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व स्वीकार किया।
9 जुलाई 1951- देश में पहली पंचवर्षीय योजना 1951-56 को प्रकाशित किया गया।
9 जुलाई 1969- वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया।
9 जुलाई 1973- शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया।
9 जुलाई 1973- ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।
9 जुलाई 1982- तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया।
9 जुलाई 1991- दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
9 जुलाई 2002- ‘आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी’ का नाम बदलकर ‘अफ्रीकन यूनियन’ किया गया।
9 जुलाई 2004- एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
9 जुलाई 2011- सूडान जनमत संग्रह के बाद दो हिस्सों में बंटा।