• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

15 नवम्बर का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

15 नवंबर 1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।

15 नवंबर 1920 – जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।

15 नवंबर 1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।

15 नवंबर 1947 – विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।

15 नवंबर 1949 – महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।

15 नवंबर 1955 – पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

15 नवंबर 1961 – संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।

15 नवंबर 1989 – पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

15 नवंबर 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।

15 नवंबर 2000 – फिजी में तख्तापलट अवैध घोषित।

झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।

15 नवंबर 2001 – अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।

15 नवंबर 2007 – चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।

एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।

15 नवंबर 2008 – भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।

15 नवंबर 2012 – शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *