सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
19 दिसंबर, 1271 – मंगोल शासक कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा और यहीं से मंगोलिया और चीन में युआन वंश की शुरुआत हुई।
19 दिसंबर, 1398 – तैमूर ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
19 दिसंबर, 1777 – अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।
19 दिसंबर, 1787 – अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।
19 दिसंबर, 1833 – रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।
19 दिसंबर, 1839 – अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।
19 दिसंबर, 1849 – विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली।
19 दिसंबर, 1878 – अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।
19 दिसंबर, 1899 – फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।
19 दिसंबर, 1902 – इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।
19 दिसंबर, 1914 – ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
19 दिसंबर, 1917 – सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घोषणा की।
19 दिसंबर, 1935 – एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।
19 दिसंबर, 1938 – जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।
19 दिसंबर, 1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।
19 दिसंबर, 1945 – दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
19 दिसंबर, 1960 – नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहाल का शुभारंभ।
19 दिसंबर, 1966 – खगोलशास्त्री रिचर्ड वॉकर ने शनि ग्रह के उपग्रह एपिमीथियस की खोज की थी।
19 दिसंबर, 1973 – इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।
19 दिसंबर, 1988 – ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।
19 दिसंबर, 1989 – सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।
19 दिसंबर, 1995 – अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
19 दिसंबर, 1997 – भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।
19 दिसंबर, 1999 – श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
19 दिसंबर, 2002 – हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
19 दिसंबर, 2005 – भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।
19 दिसंबर, 2006 – मलेशिया में बाढ़ से कम से कम 118 लोगों की मौैत तथा चार से लाख से अधिक लोग बेघर।
19 दिसंबर, 2006 – संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार चुनाव।
19 दिसंबर, 2008 – कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत।
19 दिसंबर, 2007 – जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
19 दिसंबर, 2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
19 दिसंबर, 2014 – सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
19 दिसंबर, 2015 – ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।
19 दिसंबर, 2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण पदक।
19 दिसंबर, 2019 – उच्चतम न्यायालय ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में चारों दोषियों की मौत की सजा बरकरार रखी।
19 दिसंबर, 2019 – अमरीका के दक्षिण पूर्व में आंधी-तूफान से चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए।
19 दिसंबर, 2020 – इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया के स्कूल से अगवा किए गए 300 बच्चों को छोड़ दिया।
19 दिसंबर, 2020 – भारत और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती (IND-INDO CORPAT) का 35 वां संस्करण 17 से 18 दिसंबर 2020 तक आयोजित किया गया।
19 दिसंबर, 2021 – भारत ने DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित सतह से सतह पर 1000 से 2000 कि.मी. मारक क्षमता वाली अग्नि प्राइम मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से सफल परीक्षण किया।
19 दिसंबर, 2021 – भारत औऱ ताजिकिस्तान ने राजनयिक प्रशिक्षण और सहयोग कार्यक्रम के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
19 दिसंबर, 2021 – पाकिस्तान के कराची में गैस विस्फोट से लगभग 16 लोगों की मौत व 13 अन्य घायल हुए।
19 दिसंबर, 2022 – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेश निर्मित P15B स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत ‘मोरमुगाओ’ को भारतीय नौसेना को समर्पित किया।
19 दिसंबर, 2022 – FIFA World Cup : पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल के बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन बना।
19 दिसंबर, 2023 – गांसु प्रांत के जिशिशान काउंटी में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 127 लोगों की मौत हुई , चीन का 13 वर्षों में सबसे भीषण भूकंप था ये।
19 दिसंबर, 2023 – आइसलैंडिक ज्वालामुखी देश की राजधानी रेक्जाविक से 40 किमी दूर रेक्जानेस प्रायद्वीप पर फटा।
19 दिसंबर, 1756 – गुरु घासीदास – भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत।
19 दिसंबर, 1887- भिखारी ठाकुर, भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकार।
19 दिसंबर, 1909 – वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
19 दिसंबर, 1924 – ई एस वेंकटरमैय्या भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व 19वें न्यायाधीश।
19 दिसंबर, 1955 – उद्योगपति विजय माल्या का जन्म हुआ।
19 दिसंबर, 1977 – श्रुति सेठ – एक भारतीय दूरदर्शन वीडियो जॉकी, अभिनेत्री और उद्यमी।
19 दिसंबर, 1986 – ऋचा चड्ढा – बॉलीवुड में कार्यरत एक अभिनेत्री।
19 दिसंबर, 1987 – राम मोहन नायडू किंजरपु श्रीकुलम (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र), आंध्र प्रदेश से 16 वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के राजनेता और संसद सदस्य।
19 दिसंबर, 1971 – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, एक प्रसिद्ध निबंधकार।
19 दिसंबर, 1980 – मुकुट बिहारी लाल भार्गव – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा लोक सभा के सदस्य थे।
19 दिसंबर, 1980 – एलेक्सी कोज़ीगिन – सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
19 दिसंबर, 2000 – फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।
19 दिसंबर, 2001 – अमल कुमार सरकार भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 8वें मुख्य न्यायाधीश थे।
19 दिसंबर, 2004 – विजय हज़ारे – भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।
19 दिसंबर, 2007 – सदानंद बकरे – भारत के प्रसिद्ध शिल्पकार, चित्रकार व मूर्तिकार थे।
19 दिसंबर, 2011 – अदम गोंडवी – भारतीय कवि थे।
19 दिसंबर, 2021 – चीन की सबसे बुजुर्ग महिला अलीमिहान सेयती का 135 साल की उम्र में निधन हुआ।
19 दिसंबर, 2021 – ब्रिटिश वास्तुकार रिचर्ड रोजर्स (88) का निधन हुआ।
19 दिसंबर, 2021 – ‘2002 गोधरा दंगों’ का नेतृत्व करने वाले पूर्व एससी जज जस्टिस जीटी नानावती (86) का निधन हुआ।
19 दिसंबर, 2022 – तलवार निगलने के अपने कारनामों के लिए तीन बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक अमेरिकी काउंट डेसमंड (81) का निधन हुआ।
19 दिसंबर, 2023 – मोरक्कन फुटबॉल खिलाड़ी अब्देररहीम वुआकिली (53) का निधन हुआ।
19 दिसंबर, 2023 – स्वीडिश फुटबॉल खिलाड़ी बो लार्ससन (79) का निधन हुआ।