सारस न्यूज, वेब डेस्क।
19 फरवरी 1389- दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय की हत्या हुई।
19 फरवरी 1473- प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म।
19 फरवरी 1630 -महानतम मराठा शासक और गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता शिवाजी का जन्म जुन्नेर में हुआ।
19 फरवरी 1719- मुगल शासक फर्रुखसियार की हत्या।
19 फरवरी 1891- अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।
19 फरवरी 1895- हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।
19 फरवरी 1915- महान स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।
19 फरवरी 1956- भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन।
19 फरवरी 1978- प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन हुआ।
19 फरवरी 1986- देश में पहली बार कंप्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई।
19 फरवरी 1992- प्रसिद्ध भारतीय चित्रकारनारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन।
19 फरवरी 1993- हैती के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज डूबा।
19 फरवरी 2003- संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इकबाल शेख व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
19 फरवरी 2004- कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।
19 फरवरी 2006- पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
19 फरवरी 2019- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और प्रमुख समकालीन आलोचक नामवर सिंह का निधन।