• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19 जुलाई का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

19 जुलाई 1827 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्‍म।

19 जुलाई 1848 – न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।

19 जुलाई 1870 – फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

19 जुलाई 1900 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली। इससे पहले दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।

19 जुलाई 1940 – एडोल्फ हिटलर ने ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।

19 जुलाई 1969 – अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।

19 जुलाई 1969 – भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।

19 जुलाई 1974 – क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।

19 जुलाई 1995 – रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही ‘समप्रभु गणराज्य’ का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।

19 जुलाई 2001 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।

19 जुलाई 2003 – रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।

19 जुलाई 2004 – तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।

19 जुलाई 2005 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।

19 जुलाई 2006 – लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।

19 जुलाई 2007 – इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।

19 जुलाई 2008 – अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।

19 जुलाई 2021- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यात्री बस की ट्रक से टक्कर में 31 लोगों की मौत हुई।

19 जुलाई 2021- इंग्लैंड में लॉकडाउन, मास्क लगाने की अनिवार्यता और कोविड संबंधी पाबंदियों को एक साल बाद हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *