21 जून 1756 – जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना ने बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके बाद 146 अंग्रेजों को एक छोटे से कमरे में बंद किया गया, जिसमें दम घुटने से 123 की मौत हो गई। यह घटना इतिहास में ‘ब्लैक होल ऑफ कलकत्ता’ के नाम से प्रसिद्ध है।
21 जून 1862 – ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ने ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री प्राप्त कर पहले भारतीय बैरिस्टर बनने का गौरव प्राप्त किया।
21 जून 1898 – अमेरिका ने स्पेन को हराकर रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र गुआम पर अधिकार कर लिया।
21 जून 1933 – भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म हुआ।
21 जून 1948 – सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गवर्नर जनरल नियुक्त हुए। वे इस पद पर पहुंचने वाले पहले और एकमात्र भारतीय नागरिक थे।
21 जून 1975 – वेस्टइंडीज ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रचा।
21 जून 1991 – पी.वी. नरसिम्हा राव भारत के नवम प्रधानमंत्री बने। उनके कार्यकाल में देश में आर्थिक उदारीकरण की नींव पड़ी।
21 जून 2001 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने आतंकवाद निरोधक क़ानून को पुनः लागू किया।
21 जून 2003 – मशहूर लेखिका जे.के. रोलिंग की लोकप्रिय श्रृंखला की पांचवीं किताब “हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स” प्रकाशित हुई।
21 जून 2008 – फ़िलिपींस में आए भयंकर तूफ़ान फेंगसेन के कारण सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो गई।
21 जून 2009 – साइना नेहवाल ने सुपर सीरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर यह उपलब्धि पाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनने का इतिहास रचा।
21 जून 2012 – ऑस्ट्रेलिया जा रही एक शरणार्थी नौका डूबने से 90 लोगों की मौत हो गई।
21 जून 2015 – पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में भारत की पहल पर मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित इस दिवस में दुनिया के अधिकांश देश शामिल हुए और योग के महत्व को स्वीकार किया।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply