सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
22 दिसंबर, 146 ईसापूर्व – कार्टेज और रोम के मध्य होने वाला ऐतिहासिक युद्ध समाप्त हुआ, इसमें रोमियों की विजय हुई।
22 दिसंबर, 1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।
22 दिसंबर, 1843 – रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
22 दिसंबर, 1882 – थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
22 दिसंबर, 1885 – ईतो हीरोबूमि जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
22 दिसंबर, 1891 – ‘323 ब्रूसीय’ फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
22 दिसंबर, 1910 – अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
22 दिसंबर, 1941 – यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
22 दिसंबर, 1947 – इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।
22 दिसंबर, 1956 – ब्रिटेन और फ़्रांस ने मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को मिस्र से वापस बुला लिया।
22 दिसंबर, 1957 – ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
22 दिसंबर, 1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।
22 दिसंबर, 1966 – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा की गई थी।
22 दिसंबर, 1971 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।
22 दिसंबर, 1972 – निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
22 दिसंबर, 1978 – थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
22 दिसंबर, 1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
22 दिसंबर, 1989 – रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
22 दिसंबर, 1989 – चाड ने संविधान अपनाया।
22 दिसंबर, 2002 – दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
22 दिसंबर, 2005 – अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 60/209 प्रस्ताव पारित किया । जो प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर कोमनाया जाता है।
22 दिसंबर, 2005- ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
22 दिसंबर, 2006 – भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
22 दिसंबर, 2007 – फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।
22 दिसंबर, 2008- शसक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
22 दिसंबर, 2010 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
22 दिसंबर, 2019 – आठ पश्चिम अफ्रीकी देशों ने अपनी साझा मुद्रा का नाम बदल कर इको करने का फैसला किया।
22 दिसंबर, 2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF 2020 ) का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उद्घाटन किया।
22 दिसंबर, 2020 – पाकिस्तान में बॉयलर फटने से 6 लोगों की मौत हुई।
22 दिसंबर, 2021 – जयपुर में राजपूत समाज के लोग सबसे बड़े सगंठन श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 साल पूरे होने के जश्न पर एकत्रित हुए।
22 दिसंबर, 2021 – डीआरडीओ ने स्वदेश में ही विकसित नई पीढ़ी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘प्रलय’ का पहला सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
22 दिसंबर, 2022 – नेपाल के नवनिर्वाचित सांसदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
22 दिसंबर, 2022 – दक्षिण भारत की कडू कुरुबा आदिवासियों को आरक्षण , संसद में ST में शामिल करने का विधेयक पास हुआ।
22 दिसंबर, 2023 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर गाजा के लिए अत्यंत आवश्यक सहायता की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए 13-0 से मतदान हुआ, जिसमें रूस और अमेरिका ने भाग नहीं लिया।
22 दिसंबर, 2023 – हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन का आयोजन (19 – 22 दिसंबर 2023), थाईलैंड, बैंकॉक में हुआ।
22 दिसंबर, 1666 – गुरु गोविंद सिंह – सिक्खों के दसवें व अंतिम गुरु (5 जनवरी 1666 का वर्णन अधिक मिलता है)।
22 दिसंबर, 1853 – रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा देवी का जन्म हुआ।
22 दिसंबर, 1866 – मौलाना मज़हरुल हक़ – स्वतंत्रता सेनानी थे।
22 दिसंबर, 1887 – श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ।
22 दिसंबर, 1948 – पंकज सिंह – समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
22 दिसंबर, 1882 – रॉल्फ़ वाल्डो एमिरसन नामक अमरीकी दार्शनिक और लेखक का निधन हुआ।
22 दिसंबर, 1958 – तारकनाथ दास – भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।
22 दिसंबर, 2014 – माधवी सरदेसाई एक भारतीय अकादमिक थी, जो कोंकणी साहित्यिक जर्नल जाग के संपादक थी और लेखिका भी।
22 दिसंबर, 2021 – केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक पी टी थॉमस (71) का निधन हुआ।
22 दिसंबर, 2022 – स्लोवाक साइकिल-सवार एंटोन टकाक (71) का निधन हुआ।
22 दिसंबर, 2023 – अमेरिकी ब्लूग्रास और कंट्री संगीतकार और गीतकार लॉरा लिंच (65) की कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई।