सारस न्यूज, वेब डेस्क।
24 दिसम्बर 1524 – यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।
24 दिसम्बर 1894 – कलकत्ता में पहला चिकित्सा सम्मेलन 24 दिसंबर 1894 को आयोजित किया गया।
24 दिसम्बर 1924 – भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।
24 दिसम्बर 1959 – जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्म।
24 दिसम्बर 1978 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
24 दिसम्बर 1987 – तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन।
24 दिसम्बर 1989 – देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खुला।
24 दिसम्बर 1988 – हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।
24 दिसम्बर 2000 – पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
24 दिसम्बर 2000 – ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा।
24 दिसंबर 2002 – दिल्ली मेट्रो को तीस हजारी लाइन से शुरू किया गया।
24 दिसम्बर 2005 – यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
24 दिसम्बर 2014 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।