• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

24 जनवरी, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

24 जनवरी 1826 – आज के दिन ही प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ था।

24 जनवरी 1857 – आज के दिन ही भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई थी।

24 जनवरी 1859 – आज ही के दिन 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गए कुएं से पहली बार तेल निकला था।

24 जनवरी 1877 – आज ही के दिन महान स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म हुआ था।

24 जनवरी 1924 – आज के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था।

24 जनवरी 1943 – आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ था।

24 जनवरी 1950 – जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला था।

24 जनवरी 1950 – संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना था।

24 जनवरी 1951 – प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं थीं।

24 जनवरी 1952 – आज के दिन ही बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ था।

24 जनवरी 1958 – आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ हुआ था।

24 जनवरी 1966 – आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ था।

24 जनवरी 1979 – आज ही के दिन नेवादा में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया था।

24 जनवरी 1990 – जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया था।

24 जनवरी 1993 – सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया था।

24 जनवरी 1996 – अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया था।

24 जनवरी 2000 – चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी हुई थी।

24 जनवरी 2002- भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित हुआ था।

24 जनवरी 2003 – फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई थी।

24 जनवरी 2011 – भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *