Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

24 मई का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

  • 1276 – मैग्रस लाडुलस ने स्वीडन के राजा के रूप में गद्दी संभाली।
  • 1543 – प्रसिद्ध यूरोपीय खगोलविद और गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन हुआ।
  • 1689 – ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की पुष्टि दी।
  • 1787 – अमेरिका में संविधान सभा की शुरुआत हुई।
  • 1819 – ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी विक्टोरिया का जन्म हुआ।
  • 1824 – पहले आंग्ल-बर्मी युद्ध में अंग्रेजों ने रंगून और बर्मा पर नियंत्रण कर लिया।
  • 1896 – क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ।
  • 1915 – थॉमस एडीसन ने टेलीस्क्राइब का आविष्कार किया।
  • 1931 – अमेरिका में पहली वातानुकूलित यात्री ट्रेन का संचालन वाल्टिमोर-ओहियो मार्ग पर हुआ।
  • 1954 – माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल का जन्म।
  • 1955 – हिंदी फिल्मों के चर्चित संगीतकार राजेश रोशन का जन्म।
  • 1959 – साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस रखा गया।
  • 1969 – बहादुर भारतीय सैनिक मेजर सुधीर कुमार वालिया का जन्म।
  • 1985 – बांग्लादेश में आए प्रचंड चक्रवात में लगभग 10,000 लोगों की मृत्यु।
  • 1986 – मार्गरेट थैचर इज़राइल की यात्रा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1994 – सऊदी अरब के मीना में हज के दौरान भगदड़ से 250 से अधिक हाजियों की मौत।
  • 1999 – महान पहलवान और कोच गुरु हनुमान का निधन।
  • 2000 – इज़रायली सेना ने दक्षिण लेबनान से 22 वर्षों के सैन्य दौर के बाद वापसी की।
  • 2000 – प्रसिद्ध शायर और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ।
  • 2001 – नेपाल के तेंबा शेरी 15 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
  • 2002 – नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को पार्टी से निष्कासित किया।
  • 2003 – इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को मंज़ूरी दी।
  • 2004 – उत्तर कोरिया में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया गया।
  • 2005 – एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
  • 2007 – यूरोपीय संसद में एमा निकोलसन रिपोर्ट पारित की गई।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6% बढ़ाया।
  • 2014 – थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद हिरासत में लिया गया।
  • 2015 – आयरलैंड ने समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने के पक्ष में मतदान किया, ऐसा करने वाला पहला देश बना।
  • 2023 – लद्दाख़ के विख्यात बौद्ध धर्मगुरु और नेता टी. रिनपोछे का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *