• Tue. Feb 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

26 दिसंबर, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

26 दिसम्बर 1530 – मुग़ल सम्राट बाबर का निधन हुआ।

26 दिसम्बर 1899 – स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह का जन्म हुआ।

26 दिसम्बर 1904 – दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली ‘क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली’ की शुरुआत।

26 दिसम्बर 1919 – प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ।

26 दिसम्बर 1925 – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

26 दिसम्बर 1929 – गुजराती साहित्यकार तारक मेहता का जन्म हुआ।

26 दिसम्बर 1961 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री भूपेंद्रनाथ दत्त का निधन हुआ।

26 दिसम्बर 1966 – ‘गाँधी स्मारक निधि’ के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चन्द भार्गव का निधन हुआ।

26 दिसम्बर 1978 – भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।

26 दिसम्बर 1997 – ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।

26 दिसम्बर 1999 – भारत के नवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का निधन हुआ।

26 दिसम्बर 2003 – ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।

26 दिसम्बर 2004 – शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। लगभग दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

26 दिसम्बर 2006 – आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

26 दिसम्बर 2012 – चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरुआत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *