सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
29 नवंबर 1869 – अपने सेवा कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का जन्म हुआ।
29 नवंबर 1913 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का जन्म हुआ।
29 नवंबर 1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम की खदान में भीषण विस्फोट से 3,700 लोगों की मौत।
29 नवंबर 1961 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गगारिन भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
29 नवंबर 1963 – कनाडा एयरलाइंस के एक विमान के उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त होने से 118 लोगों की मौत।
29 नवंबर 1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
29 नवंबर 1975 – ब्रिटेन के मोटर रेसिंग के महानतम ड्राइवर ग्राहम हिल दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
29 नवंबर 1989- तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस्तीफा दिया।
29 नवंबर 1993 – जेआरडी टाटा की गुर्दे में संक्रमण के कारण 89 वर्ष की आयु में मौत हो गई और उनकी मृत्यु के बाद भारत की संसद ने अपनी कार्यवाही स्थगित कर दी थी।
29 नवंबर 1998 – कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने आज ही के दिन लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
29 नवंबर 1999- महाराष्ट्र के नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
29 नवंबर 2006 – पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाले प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया। इसे हत्फ 4 का नाम दिया गया और शाहीन । भी कहा गया।
29 नवंबर 2007 – जनरल अशरफ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान संभाली।
29 नवंबर 2008 – कई घंटे के अभियान के बाद मुम्बई को आतंकवादियों से मुक्त कराया गया।
29 नवंबर 2012 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा दिया।