• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

30 नवम्बर का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

30 नवंबर 1731 – बीजिंग में आए भूकंप से लगभग एक लाख लोग मारे गए।

30 नवंबर1759 – दिल्ली के सम्राट आलमगीर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या कर दी।

30 नवंबर 1858 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म हुआ।

30 नवंबर 1872 – पहला आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच खेला गया था।

30 नवंबर 1874 – ब्रिटेन के राजनेता, लेखक और मुखर वक्ता सर विंस्टन चर्चिल का आक्सफोर्डशर में जन्म। द्वितीय विश्व युद्ध के समय वह इंग्लैंड के प्रधानमंत्री थे।

30 नवंबर 1931 – भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्‍म हुआ।

30 नवंबर 1936 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुधा मल्होत्रा का जन्‍म हुआ।

30 नवंबर 1936 – लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग से तबाह हो गया। यह 1851 की द ग्रेट एग्जीबीशन का आयोजन स्थल था।

30 नवंबर 1939 – तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।

30 नवंबर 1944 – हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा का जन्‍म हुआ।

30 नवंबर 1961- तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।

30 नवंबर 1965 – गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्‍ट ‘के. शंकर पिल्‍लई’ ने की थी।

30 नवंबर 1966 – कैरेबियाई द्वीपीय राष्ट्र बारबाडोस ने ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता हासिल की। देश ने 1961 में आंतरिक स्वशासन कायम कर लिया था।

30 नवंबर 1994 – पर्यटन जहाज आशीले लाउरो सोमालिया के नजदीक सागर में आग लगने के बाद डूब गया।

30 नवंबर 2000 – भारत की सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

30 नवंबर 2004 – बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों के आरक्षण वाला विधेयक पारित।

30 नवंबर 2008 – मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद सरकार ने संघीय जाँच एजेंसी के गठन की घोषणा की।

30 नवंबर 2011 – पाकिस्तान सरकार ने विश्व समाचार चैनल बीबीसी को वृतचित्र सीक्रेट पाकिस्तान को दिखाने के कारण प्रसारण पर रोक लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *